जामताड़ा के बड़े हिस्से से गुजरता है हाइवे ब्रेकर से बढ़ी दुर्घटनाएं
जामताड़ा : सरकार के लाख निर्देश के बाद भी ग्रामीण सड़कों के निर्माण में जबरन ब्रेकर लगाया जाता है़ ग्रामीण मन मुताबिक अपने घरों के सामने ब्रेकर लगा देते हैं. कहीं बिजली पोल तो कहीं पीच से ब्रेकर बनाया गया है़ गोविंदपुर-साहेबगंज वाली सड़क पर भी बिजली पोल से ब्रेकर लगाया गया है, जिसके कारण […]
जामताड़ा : सरकार के लाख निर्देश के बाद भी ग्रामीण सड़कों के निर्माण में जबरन ब्रेकर लगाया जाता है़ ग्रामीण मन मुताबिक अपने घरों के सामने ब्रेकर लगा देते हैं. कहीं बिजली पोल तो कहीं पीच से ब्रेकर बनाया गया है़ गोविंदपुर-साहेबगंज वाली सड़क पर भी बिजली पोल से ब्रेकर लगाया गया है, जिसके कारण आये दिन कोई न कोई दुर्घटना का शिकार होता है़
सूत्रों के मुताबिक कई की जाने भी इसी ब्रेकर के कारण हुई है़ आज भी नारायणपुर वाली सड़क में एक बाइक सवार ब्रेकर के कारण बाल-बाल बचे़ जिला प्रशासन का भी इस और ध्यान नहीं है़ पिछले दिनों भी मिहिजाम वाली सड़क में बोदमा के पास एक वृद्ध की मौत ब्रेकर के कारण हुई थी़
क्या कहते हैं पथ निर्माण के कार्यपालक अभियंता : जामताड़ा पथ निर्माण के कार्यपालक अभियंता जेपी सिंह ने कहा कि ग्रामीण अवैध रूप से सड़कों पर ब्रेकर लगाते हैं, जिसे देखना प्रशासन, थाना की ड्यूटी है़ वैसे स्कूल अस्पताल के सामने हल्की ब्रेकर लगाया जाता है.