जामताड़ा : संतुलन बिगड़ने के कारण बुधवार को जामताड़ा थाना क्षेत्र के पोसाई पुल के पास एक ऑल्टो पुल से नीचे गिर गया है. इस घटना में ऑल्टो में सवार कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ. बुधवार दोपहर 11 बजे घटित घटना के बारे में बताया जाता है कि नारायणपुर की ओर से एक ऑल्टो वाहन संख्या डब्ल्यूबी 38एएफ-0386 जामताड़ा आ रहा था.
इसी दौरान ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण गाड़ी पुल के नीचे गिर गया. जानकारी के अनुसार वाहन में दो लोग सवार थे. जिसे ग्रामीण के सहयोग से गाड़ी सही सलामत निकाल दिया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच करने लगे हैं. वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आया है. घटना के बाद गाड़ी में सवार दो युवक वाहन छोड़कर मौके पर से फरार हो गया है.
