मिहिजाम : चित्तरंजन रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रविवार रात लावारिश हालत में कस्तूरबा गांधी अस्पताल के निकट भटक रहे एक 12 वर्षीय बच्चे को उसके परिजनों से मिलवा दिया है. आरपीएफ सूत्रों ने बताया कि गश्त लगा रही टीम को जब बच्चा मिला तो वह बोलने में असमर्थ था. उसे टाउनपोस्ट कार्यालय लाया गया.
जहां काफी मशक्कत के बाद उसका नाम, पता, भटकने का कारण आदि पता लगाया गया. जिसके बाद उसके परिजन को सूचना दी गई. बच्चे का नाम बंटी रजक है, जो कोलकाता में रहता है. मिहिजाम के कानगोई लीलानगर में वह अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था और घर में किसी को कुछ बताये टहलने निकल गया और रास्ता भटक गया था. परिजनों से मिलवा कर आरपीएफ टीम ने राहत की सांस ली.
