पुलिस ने तीन युवक को लिया हिरासत में

बिजली ऑफिस से 12 लाख की लूट मामला जामताड़ा : 29 मार्च को बंदूक की नोक पर नकाबपोश अपराधी द्वारा बिजली ऑफिस में 12 लाख की लूट मामले में जामताड़ा पुलिस लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार देर रात को नगर थाना क्षेत्र के नाड़ाडीह गांव में छापेमारी कर […]

बिजली ऑफिस से 12 लाख की लूट मामला

जामताड़ा : 29 मार्च को बंदूक की नोक पर नकाबपोश अपराधी द्वारा बिजली ऑफिस में 12 लाख की लूट मामले में जामताड़ा पुलिस लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार देर रात को नगर थाना क्षेत्र के नाड़ाडीह गांव में छापेमारी कर तीन युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस तीनों युवक से कड़ी पूछताछ कर रही है. वहीं रविवार के एसडीपीओ ने भी तीनों युवक से करीब दो घंटे तक पूछताछ की. वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही उक्त मामला का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

क्या है मामला : 29 मार्च के देर रात को छह नकाबपोश अपराधी ने सब डिविजन में गार्ड को बंधक बनाकर कार्यालय के चेस्ट तोड़कर कर नगद सहित 12 लाख की लूट कर ली थी. घटना के बाद लगातार पुलिस द्वारा जामताड़ा सहित अन्य जिले में भी अपराधी की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >