सर्व शिक्षा अभियान सभा कक्ष में एडीपीओ ने की बैठक कहा

जामताड़ा : सर्व शिक्षा अभियान सभा कक्ष में शनिवार को एडीपीओ अशोक कुमार सिन्हा ने बीआरपीए-सीरआरपी के साथ बैठक किया. इस दौरान श्री सिन्हा ने कहा कि कक्षा एक से आठ तक के सभी बच्चों का बैंक में आधार युक्त खाता शत प्रतिशत खोलवाने का निर्देश दिया. कहा बैंक प्रबंधक द्वारा छात्र छात्रा को खाता […]

जामताड़ा : सर्व शिक्षा अभियान सभा कक्ष में शनिवार को एडीपीओ अशोक कुमार सिन्हा ने बीआरपीए-सीरआरपी के साथ बैठक किया. इस दौरान श्री सिन्हा ने कहा कि कक्षा एक से आठ तक के सभी बच्चों का बैंक में आधार युक्त खाता शत प्रतिशत खोलवाने का निर्देश दिया. कहा बैंक प्रबंधक द्वारा छात्र छात्रा को खाता खोलवाने में काफी परेशानी हो रही है. जिसके लिए एलडीएम द्वारा सभी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया गया है ताकि बच्चों का खाता खोलवाने में परेशानी ना हो.

कहा चार वर्ष के ऊपर बच्चों को नामांकन केजी में किया जायेगा. इसके लिए जिला के सभी सीडीपीओ, आंगनबाड़ी सेविका से सहयोग लेने का निर्देश दिया. केजी कक्षा के बच्चों पर ध्यान देने के लिए विद्यालय के पारा शिक्षकों को प्राधिकृत करने का निर्देश दिया. श्री सिन्हा ने कहा नारायणपुर प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सराहडीह के सचिव द्वारा एमडीएम का एसएमएस नहीं भेजा जा रहा है. उक्त सचिव पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

साथ ही निर्देष दिया कि जिस विद्यालय से एमडीएम की रिपोर्ट एसएमएस से नहीं भेजी जायेगी वहां के सचिव पर कार्रवाई की जायेगी. जिला के विद्यालय में अब ग्राम शिक्षा समिति कार्य नहीं करेगी. इसके लिए ग्राम शिक्षा समिति के खाते में जमा राशि को विद्यालय प्रबंधन समिति के खाते में हस्तांतरित करने का निर्देश दिया. मौके पर बीइइओ गणेश प्रसाद सिंह, सुभाष प्रसाद, बीपीओ अजीत कुमार, अनामिका हांसदा, विपद मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >