वाहन ने मारी टक्कर, हुआ लहूलुहान

मुरलीपहाड़ी : जामताड़ा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर दोपहर एक बजे पांडेयडीह गांव के समीप दो साइकिल सवार को एक अज्ञात टाटा मैजिक वाहन ने पीछे से टक्कर मारा दिया. वाहन चालक वाहन लेकर घटना स्थल से फरार हो गया. इस सड़क दुर्घटना में अमित ठाकुर पिता शंकर ठाकुर कमलडीह निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया. […]

मुरलीपहाड़ी : जामताड़ा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर दोपहर एक बजे पांडेयडीह गांव के समीप दो साइकिल सवार को एक अज्ञात टाटा मैजिक वाहन ने पीछे से टक्कर मारा दिया. वाहन चालक वाहन लेकर घटना स्थल से फरार हो गया. इस सड़क दुर्घटना में अमित ठाकुर पिता शंकर ठाकुर कमलडीह निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया. अंजन राय को भी बाएं पैर में गंभीर चोट आयी है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार हेतु नारायणपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. स्वास्थ्य केंद्र लाये जाने तक अमित ठाकुर को होश नहीं आया था. जिसके बाद डॉक्टर ने अमित ठाकुर की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार हेतु धनबाद रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >