बिंदापाथर : महुलबना स्थित स्वामी विवेकानंद शिशु निकेतन सह कोचिंग सेंटर में एक समारोह आयोजित कर मेधा छात्रवृत्ति उत्तीर्ण चार छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य अमर कुमार सिंह ने उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को कहा यह सफलता की पहली कदम है. आगे बहुत मेहनत करना होगा तभी एक अच्छी भविष्य मिलेगा. उन्होंने विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को इनकी मेहनत रंग लाये हैं. आप सभी को भी मेहनत करना होगा.
बिंदापाथर के चार मेधावी छात्रों को किया गया पुरस्कृत
बिंदापाथर : महुलबना स्थित स्वामी विवेकानंद शिशु निकेतन सह कोचिंग सेंटर में एक समारोह आयोजित कर मेधा छात्रवृत्ति उत्तीर्ण चार छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य अमर कुमार सिंह ने उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को कहा यह सफलता की पहली कदम है. आगे बहुत मेहनत करना होगा तभी […]

मौके पर उपस्थित समाजसेवी चिन्मय पंडित ने कहा पिछले वर्ष भी यहीं से दो बच्चों को मेधा छात्रवृत्ति में सफलता मिली थी. नवोदय प्रवेश परीक्षा में भी बच्चे उत्तीर्ण हुए थे. विद्यालय के शिक्षकों व अतिथियों के हाथों से सफल छात्र छात्रा सागर पंडित, सुप्रिया मंडल, रिजु पाल व उज्जवल मंडल को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर शिक्षक प्रकाश कुमार यादव, उत्पल कुमार सिंह, परिमल यादव, सुकदेव कुमार, षष्टिपद पाल विश्वनाथ सिंह, शुबोधन मुर्मू, बिरबल मंडल, रतन टुडू, राजू मंडल, अजित माजी, युधिष्टिर पंडित, सदानंद पंडित ,परिमल मंडल आदि उपस्थित थे.