लापता लड़की गिरीडीह से प्रेमी संग बरामद

नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के जगवाडीह गांव से फरार प्रेमी युगल गिरिडीह जिले अहिल्यापुर थाना के पहरुडीह गांव से बरामद हुई. नारायणपुर पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़कर प्रेमी को जामताड़ा जेल भेज दिया है. वहीं लड़की का मेडिकल जांच करवाया गया है. युवती नारायणपुर थाने में है. इसकी गुमशुदगी का मामला लड़की के […]

नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के जगवाडीह गांव से फरार प्रेमी युगल गिरिडीह जिले अहिल्यापुर थाना के पहरुडीह गांव से बरामद हुई. नारायणपुर पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़कर प्रेमी को जामताड़ा जेल भेज दिया है. वहीं लड़की का मेडिकल जांच करवाया गया है. युवती नारायणपुर थाने में है. इसकी गुमशुदगी का मामला लड़की के पिता ने नारायणपुर थाने में बेटी के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. थाना में दिये गये आवेदन के अनुसार बीते 15 मार्च को लड़की अपनी दादी, चचेरी बहन के साथ शौच करने बाहर निकली थी.

इसी क्रम में युवक सदाम हुसैन एवं एक अन्य अज्ञात ने लड़की को मोटर साइकिल पर बैठाकर उसे ले भागा. युवक पीड़िता के घर में वाहन चलाने का कार्य करता था. कई वर्षों से उसके घर में कार्य कर रहा था. सदाम हुसैन की शादी पूर्व में हो चुकी है. उसके बच्चे भी हैं. पुलिस अन्य एक युवक की तलाश में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >