ऑटो पलटने से बच्ची की मौत

हाइवे पर बगतरपा मोड़ के पास एक टैंपो पलटने से 10 वषीय बच्ची की मौत हो गयी. मुरलीपहाड़ी : गोविंदपुर- साहेबगंज मुख्यमार्ग पर रविवार देर शाम बगतरपा मोड़ के समीप संतुलन बिगड़ने के कारण टेम्पो दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. इस घटना में टेम्पो संख्या जेएच 10 बीबी-4106 पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल […]

हाइवे पर बगतरपा मोड़ के पास एक टैंपो पलटने से 10 वषीय बच्ची की मौत हो गयी.

मुरलीपहाड़ी : गोविंदपुर- साहेबगंज मुख्यमार्ग पर रविवार देर शाम बगतरपा मोड़ के समीप संतुलन बिगड़ने के कारण टेम्पो दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. इस घटना में टेम्पो संख्या जेएच 10 बीबी-4106 पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसमे 10 वर्षीय बच्ची आशा कुमारी की नाजुक स्थिति को देखते हुए बच्ची के परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से बेहतर उपचार हेतु पीएमसीएच धनबाद ले जाया गया. जिसमें उपचार के दौरान ही आशा कुमारी की मृत्यु हो गई.
अन्य चार लोगों का उपचार स्थानीय डॉक्टर से कराया गया. घटना के कुछ देर बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. तब तक वाहन चालक वहां से फरार हो चुका था. बाद में पुलिस ने टैंपो को कब्जे में ले लिया. बताते चलें कि रविवार को पास के ही लखनपुर हटिया से घर जाने के लिए काजल कुमारी, सरिता कुमारी, आशा कुमारी, जयनारायण राय, विरंदेव राय टेम्पो पर चढ़े थे.
संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
गांव में मातम
बगतरपा मोड़ के समीप वाहन का संतुलन बिगड़ गया. जिसके बाद टेम्पो सड़क किनारे 10 फीट नीचे जंगल विभाग द्वारा घेरे गए कंटीले तार को तोड़ कर जा गिरी. वाहन में सवार सभी लोग एक ही गांव बगतरपा के निवासी थे. आशा कुमारी की मृत्यु की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >