नारायणपुर में हथियार के बल पर स्कॉर्पियो लूटा

जामताड़ा : हथियार के बल पर नकाबपोश अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात को नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेडीह मोड़ के पास देवघर निवासी अजय कुमार अकेला की स्कॉर्पियो (जेएच 04एल 3863) की लूट कर ली है. घटना के बाद ड्राइवर मनोज यादव के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर लिया है. शनिवार को एसडीपीओ […]

जामताड़ा : हथियार के बल पर नकाबपोश अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात को नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेडीह मोड़ के पास देवघर निवासी अजय कुमार अकेला की स्कॉर्पियो (जेएच 04एल 3863) की लूट कर ली है. घटना के बाद ड्राइवर मनोज यादव के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर लिया है. शनिवार को एसडीपीओ ने ड्राइवर मनोज यादव से पूरे मामले की पूछताछ की. इस घटना में अपराधियों ने वाहन के ड्राइवर

नारायणपुर में हथियार के बल…
मनोज यादव को मारकर घायल कर दिया है.
बांका का रहनेवाला है ड्राइवर
ड्राइवर बांका निवासी मनोज यादव स्कॉर्पियो से अजय के परिवार को उसके ससुराल कतरास छोड़ने के लिए गया था. लौटने के क्रम में धनबाद के गोविंदपुर के पास दो अपराधी ने मनोज से आम पब्लिक बनकर लिफ्ट ली. जैसे ही स्कॉर्पियो नारायणपुर के पांडेडीह मोड़ के पास पहुंची, अपराधियों ने ड्राइवर को पिस्तौल सटाकर और चेहरे पर नशीला पदार्थ स्प्रे से बेहोश कर दिया. ड्राइवर के साथ मारपीट कर ड्राइवर को सड़क किनारे फेंक कर स्कॅार्पियो लेकर फरार हो गया.
राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
घटना के बाद गांव के ही कुछ लोग पांडेडीह मोड़ से गुजर रहे थे, तभी इन लोगों का नजर सड़क किनारे घायल अवस्था में गिरे ड्राइवर मनोज पर पड़ी. उसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी नारायणपुर थाना को दी. नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर ड्राइवर को पूछताछ के लिए थाना ले गया. पुलिस ने ड्राइवर के बयान पर अज्ञात अपराधी के खिलाफ थाना में कांड संख्या 55/17 दर्ज किया गया है. स्कॉर्पियो देवघर कास्टर टाउन निवासी अजय अकेला का है. बताया जाता है कि अजय अकेला का देवघर के सुभाष चौक के पास दुकान है.
देवघर निवासी अजय कुमार अकेला का था स्कॉर्पियो
ड्राइवर के साथ मारपीट व स्प्रे से बेहोश कर सड़क किनारे फेंका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >