जामताड़ा : जामताड़ा शहर को स्लम मुक्त शहर करने को लेकर नगर पंचायत भवन में नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल की अध्यक्षता में बैठक की गयी. जिसमें झारखंड सरकार के द्वारा इनलीस्टेड कंपनी डिमटस के प्रतिनिधि स्टेट डिजाइन अभियंता विनय पूजारा, स्टेट कोर्डिनेटर राहुल देप प्रताब, स्टेट सवेर्यार सददाम हुसैन ने भाग लिया. बैठक में शहर को स्लम मुक्त करने को लेकर विचार विमर्श किया गया. सभी स्लम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान देने का निर्णय लिया गया.
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार घटकों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. शहर के स्लम को एक ही छत के नीचे बसाने के लिए आधुनिक तरीके का आवास का निर्माण करने, जिसमें आधुनिक साज-सज्जा के साथ खेल का मैदान, पेयजल, बिजली की व्यवस्था करने पर भी चर्चा की गयी. इसके लिए चिह्नित जगह उदलबनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन तैयार कर शहर के स्लम को बसाया जायेगा. इसके लिए कंपनी के प्रतिनिधियों ने आवास कैसे बनाया जायेगा की विस्तृत जानकारी दी.
इसके साथ ही ऋण आधारित अनुदान के तहत उन लाभुकों को भी आवास देने पर सहमति बनी. जिनकी वार्षिक आया छह लाख तक है तथा सेलेबुल जमीन हो वैसे लाभुकों को ये सुविधा दिये जाने पर चर्चा की गयी. बैठक में भागीदारी किफायती आवास योजना के तहत उन लाभुकों को आवास सुविधा दी जायेगी. जिनकी अपनी वैध भूमि नहीं है तथा वो किराये के मकान में रहते हो. उन्हें नगर निकाय के द्वारा मकान बनाकर मकान उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही बैठक में लाभार्थी आधारित आवास योजना के तहत उन लाभुकों को आवास दी जानी है, जिनके पास अपनी वैध जमीन हो तथा अपने परिवार के किसी भी सदस्य के नाम से कहीं भी पक्का मकान नहीं है साथ ही वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम हो. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी हातिमताय राय, मालती देवी, चंडीदास भंडारी, सुनील बाउरी, पुष्पा दास, सुनीता देवी, रानी देवी, आलोक किस्कू, शिखा रानी मंडल, सीटी मेनेजर प्रभु मंडल मौजूद थे.
