जामताड़ा. सदर प्रखंड के सुपायडीह में जामताड़ा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो की ओर से सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू किया गया है. इसका शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर कौशल, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रीति कुमारी, प्रोफेसर महादेव चंद्र यादव, प्रोफेसर नीलम कुजूर, प्रोफेसर डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ राम सनेही राम, प्रोफेसर रेशमा टोप्पो, डॉ काकोली गोराई ने संयुक्त रूप किया. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रीति कुमारी ने उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज सेवा, स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की. वहीं प्राचार्य प्रोफेसर कौशल ने कहा कि एनएसएस युवाओं को समाज से जोड़ने का सशक्त माध्यम है, जो उनमें सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है. शिविर का संचालन डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर डॉ रिजवान ने किया. मौके पर महाविद्यालय के प्रधान सहायक समीर कुमार झा, अंजू मुर्मू, भोला दास, संतोष राम, मीरा कुमारी मधुसूदन साधु, शंभू साधु, सिंटू यादव, जीतू पॉल, प्रदीप यादव आदि थे.
सुपायडीह में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर शुरू
जामताड़ा. सदर प्रखंड के सुपायडीह में जामताड़ा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू किया.
