कचरामुक्त शहर होगा जामताड़ा व मिहिजाम
जामताड़ा : जिले वासियों के लिए एक अच्छी खबर है. एक लंबे अरसे के बाद जामताड़ा विकास की ओर अग्रसर होता दिखायी दे रहा है. इसके लिए प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से पहल जारी है. शहर के लोगों को कचरे की बदबू से निजात मिल जायेगा. जामताड़ा बहुत जल्द कचरामुक्त बनने जा रहा […]
जामताड़ा : जिले वासियों के लिए एक अच्छी खबर है. एक लंबे अरसे के बाद जामताड़ा विकास की ओर अग्रसर होता दिखायी दे रहा है. इसके लिए प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से पहल जारी है.
शहर के लोगों को कचरे की बदबू से निजात मिल जायेगा. जामताड़ा बहुत जल्द कचरामुक्त बनने जा रहा है. जिला प्रशासन ने जामताड़ा के दूधकेबड़ा एवं मिहिजाम के चंद्रढीपा में नगर पंचायत की ओर से बनने वाले सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट प्लांट के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गयी है. जिला प्रशासन ने जामताड़ा के दूधकेबड़ा में चार एकड़ जमीन तथा मिहिजाम के चंद्रढीपा में पांच एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी है. जामताड़ा के दूधकेबड़ा में लगभग 65 करोड़ की लागत से प्लांट लगेगी तथा मिहिजाम के चंद्रढीपा में 72 करोड़ की लागत से प्लांट लगाया
जायेगा. इसके लिए दिल्ली की एक कंपनी पीडीएफ से नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद की ओर से कंपनी की वार्ता भी हुई है. सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के बनने से शहर के कचड़ों से 85 फीसदी खाद तैयार किया जायेगा तथा 15 फीसदी कचड़ा बेकार होगा. इस खाद से किसानों के खेती कार्य में उपयोग भी किया जा सकता है.
ठोस कचरा प्रबंधन के लिए उपलब्ध करायी गयी जमीन
क्या कहते हैं नपं कार्यपालक अभियंता
कार्यपालक अभियंता हातिम ताय राय ने कहा कि सॉलीड वेस्ट मैनेजमेंट के निर्माण के लिए दिल्ली की एक कंपनी पीडीएफ से वार्ता की गयी है. कंपनी की 18 नंवबर को जामताड़ा आने की बात है. मिहिजाम के चंद्रढीपा में 72 करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगनी है तथा जामताड़ा के दूधकेवड़ा में लगभग 65 करोड़ की लगात से प्लांट लगेगी. कहा : इस प्लांट के लगने जामताड़ा एवं मिहिजाम शहर पूरी तरह कचरामुक्त बनाया जायेगा.
क्या कहते हैं अपर समाहर्ता
अपर समाहर्ता विधानचंद्र चौधरी ने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए प्रशासन की ओर से जमीन उपलब्ध करा दी गयी है. जामताड़ा के दूधकेबड़ा में चार एकड़ जमीन तथा मिहिजाम के चंद्रढीपा में पांच एकड़ जमीन उपलब्ध करायी गयी है.