मुरलीपहाड़ी : विद्युत उपभोक्ताओं के बकाया बिल का भुगतान 17 से 24 नवंबर तक पुराने 500 और 1000 के नोट से किया जा सकता है. विद्युत कार्यालय जामताड़ा द्वारा बताया गया कि सरकार के दिशा निर्देश पर उपभोक्ताओं के सुविधा एवं हित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया.
जामताड़ा, विद्यासागर एवं नारायणपुर समेत सभी बिल भुगतान काउंटरों में ये सुविधा उपलब्ध है. विद्युत विभाग जामताड़ा के जिन विद्युत उपभोक्ताओं का बिल बकाया है. उनसे बिल भुगतान के लिए अपील की है. इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने की बात कही.
