छह पदों के लिए एनएसयूआइ ने किया नामांकन

14 सितंबर को नोमिनेशन से रह गये थे वंचित विधायक की पहल पर हुआ नामांकन जामताड़ा : छात्र संगठन के चुनाव के लिए रविवार को एनएसयूआई के छात्रों ने नामांकन किया. छात्र संगठन के चुनाव के लिए कुल 06 पदों पर एनएसयूआइ ने नामांकन किया. इसमें अध्यक्ष पद के लिए बाबला हांसदा, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार […]

14 सितंबर को नोमिनेशन से रह गये थे वंचित

विधायक की पहल पर हुआ नामांकन
जामताड़ा : छात्र संगठन के चुनाव के लिए रविवार को एनएसयूआई के छात्रों ने नामांकन किया. छात्र संगठन के चुनाव के लिए कुल 06 पदों पर एनएसयूआइ ने नामांकन किया. इसमें अध्यक्ष पद के लिए बाबला हांसदा, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडे, सचिव जहीर अंसारी, संयुक्त सचिव विपीन बिहारी चौधरी, उपसचिव सरवेसर किस्कू और युएस प्रतिनिधि के लिए प्रेमचंद सोरेन ने नामांकन पत्र भरा. इसके एनएसयूआई के छात्रों में खुशी देखी गयी. बताते चले की 14 सितंबर को ये लोग नोमिनेशन नहीं कर पाये थे.
रशियाभीठा के ग्रामीणों ने किया विधायक का स्वागत
विधायक डॉ इरफान अंसारी को रशियाभीठा के ग्रामीणों ने रविवार को विधायक का स्वागत किया. विधायक ने कहा कि गांव में जल्द ही आरइओ के द्वारा सड़क का निर्माण किया जायेगा. साथ ही विधायक निधि से गांव में नाली बनायी जायेगी. उसके बाद विधायक बुधुडीह गांव पहुंचे. झारखंड छात्र संगठन के अध्यक्ष अमित मंडल के घर पर जाकर उसका हाल चाल पूछा. कहा कि इस प्रकार अभाविप के छात्रों के द्वारा छात्र नेता का पिटाई कर सिर फोड़‍ देना ये सही नहीं है. इससे आपसी माहौल बिगड़ता है. यह अच्छी बात नहीं है.मौके पर इरसादुल हक आरसी, तपन दास, भुविलाल, राहुल टुडू सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >