छात्रसंघ चुनाव . जामताड़ा जिले के कॉलेजों में नामांकन के लिए दिन भर जुटते रहे छात्र
जामताड़ा : बुधवार को छात्र संगठन का चुनाव को लेकर नामांकन फॉर्म विभिन्न छात्र संगठनों के द्वारा भरा गया. कुल 06 पदों के लिये जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा और महिला कॉलेज जामताड़ा में किया गया. सुबह 10 बजे से शाम 03 बजे तक नामांकन करने की समय सीमा दिया गया था. जामताड़ा कॉलेज अध्यक्ष 01, जामताड़ा कॉलेज उपाध्यक्ष 02, जामताड़ा कॉलेज सचिव 01, जामताड़ा कॉलेज संयुक्त सचिव 01, जामताड़ा कॉजेल उपसचिव 01, जामताड़ा कॉलेज विश्व विद्यालय प्रतिनिधि 01, जामताड़ा महिला कॉलेज अध्यक्ष 02, जामताड़ा महिला कॉलेज सचिव 02, जामताड़ा महिला कॉलेज उपाध्यक्ष 02, जामताड़ा महिला कॉलेज संयुक्त सचिव 01, जामताड़ा महिला कॉलेज उपसचिव 01, जामताड़ा महिला कॉलेज उपसचिव 02 के लिये नामांकन किया.
पुलिस प्रशासन चौकस
नामांकन को लेकर पुलिस प्रशासन पुरी तरह चौकस थी. कॉलेज परिसर के बाहर ही समर्थको को रोक दिया गया था, ताकि किसी प्रकार का कोई हंगामा ना हो. शांतिपूर्ण नामांकन कराने को लेकर मजिस्टेट भी नियुक्त किया गया था.
प्रवेक्षक और प्राचार्य के समक्ष दायर किया गया नामांकन पत्र
नामांकन पत्र कॉलेज के प्राचार्य एवं प्रवेक्षक के समक्ष सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दायर किया. सभी प्रत्याशियों के कागजात की जांच के उपरांत प्रवेक्षक के द्वारा नामांकन पत्र लिया गया.
जामताड़ा महिला कॉलेज व जामताड़ा कॉलेज में नामांकन करते छात्र-छात्राएं व दो छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच हो रही तूतू-मैंमैं. फोटो। प्रभात खबर
महिला कॉलेज में अभाविप और एनएसयूआई के सदस्यों ने किया नामांकन
जामताड़ा महिला कॉलेज में बीना किसी हंगामा के कुल 06 पदों पर नामांकन शांतिपूर्ण करया गया. अभाविप के 06 पद पर 06 नामांकन. वहीं एनएसयूआई के 05 पदों के लिये ही नामांकन किया गया.
जामताड़ा महिला कॉलेज में कुल वोटर की संख्या
जामताड़ा कॉलेज में कुल वोटर की संख्या
जामताड़ा कॉलेज विश्व विद्यालय प्रत्याशी ने कहा कि जितने के बाद कॉलेज की समस्याओं का समाधान किया जायेगा, ताकि गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा सभी छात्रों को मिले.
शिल्पा तिवारी
अध्यक्ष प्रत्याशी जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा के छात्रों को बेहतर शिक्षा दिलाना ही मेरा मुख्य मुददा होगा, ताकि हमारे यहां छात्र बेहतर शिक्षा ग्रहण करने के लिये दूसरे राज्य न जाये.
– चुनना महतो
सचिव प्रत्याशी जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा छात्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधन करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी.
-चिरंजीव मंडल
शिक्षा के क्षेत्र में हमारा जिला आज भी काफी पिछड़ा हुआ है. आज भी हमारे यहां बेहतर कोचिंग संस्थान और कॉलेज की कमी है. इस ओर पहल किया जायेगा.
वैजू राय
शिक्षा का अलख जगाना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी.
निमाई दास
लड़कियों को शिक्षा से जोड़ना और उनको बेहतर शिक्षा दिलाना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी.
प्रिया दत्ता
आज भी गांव देहात में रहने वाली लड़कियों को उच्च शिक्षा से वंचित रहती है. वैसे लड़कियों को बेहतर शिक्षा दिलाने का काम किया जायेगा.
फुलकुमारी मुनी
शिक्षा पाना सबों का अधिकार है, लेकिन परिस्थिति बस कुछ छात्र शिक्षा से वंचित हो जाते हैं. वैसे छात्रों को पुन: शिक्षा से जोड़ना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी.
काजल कुमारी
चुनाव जितने के बाद मैं कॉलेज में जो खामिया है उसे दूर करने का प्रयास करुंगी.
शिल्पा सिंह
चुनाव जीतने के बाद शिक्षा से वंचित छात्र एवं छात्राओं को विद्यालय और कॉलेज से जोड़ने का प्रयास करुंंगी. आज भी पिछड़े वर्ग की छात्र एवं छात्रायें शिक्षा से वंचित है.
बालिका हांसदा
शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना ही मेरी प्राथमिकता होगी. जब तक शिक्षा में सुधार नहीं होगा तब तक कुछ भी नहीं हो सकता है.
रेणु कुमारी
