पति समेत अन्य पर लगाया हत्या का आरोप, पीसीआर दर्ज

सीजेएम कोर्ट में पत्नी ने दर्ज कराया पीसीआर जामताड़ा कोर्ट : सीजेएम के न्यायालय में पार्वती किस्कू ने गुरुवार को आवेदन दे अपने पति पोलो गोरांय पर हत्या कर देने की आशंका जताते हुए पीसीआर दायर किया है. आवेदन पर सुनवाई हुई. पीड़ित युवती के आवेदन को नाला भेजने और लालू गोरांय, सुकुमार गोरांय, सत्यवान […]

सीजेएम कोर्ट में पत्नी ने दर्ज कराया पीसीआर

जामताड़ा कोर्ट : सीजेएम के न्यायालय में पार्वती किस्कू ने गुरुवार को आवेदन दे अपने पति पोलो गोरांय पर हत्या कर देने की आशंका जताते हुए पीसीआर दायर किया है. आवेदन पर सुनवाई हुई. पीड़ित युवती के आवेदन को नाला भेजने और लालू गोरांय, सुकुमार गोरांय, सत्यवान गोरांय, जियाराम गोरांय और जागो गोरांय के उपर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है. पार्वती किस्कू एक आदिवासी युवती है. उसने अंर्तजातीय विवाह पोलो गोरांय के साथ की थी. पार्वती और पोलो की शादी सामाजिक पहल पर 19 अगस्त को हुई थी. उसके बाद 22 अगस्त को शपथ पत्र के माध्यम से शादी की मंजूदी दी गयी. 24 अगस्त को पोलो गांव के तालाब की ओर गया और गायब हो गया. वह पार्वती के पास आठ सितंबर तक नहीं आया. पार्वती का आरोप है कि पोलो के घर वालों को विवाह पसंद नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >