मत्स्य विभाग ने प्रचार रथ को किया रवाना

जामताड़ा : जिला मत्स्य विभाग ने जिले में मत्स्य बीज उत्पादकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए जिला मत्स्य कार्यालय से मत्स्य प्रचार रथ को रवाना किया. जिला मत्स्य पदाधिकारी मरियम मुर्मू एवं जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी बरिस्टार राम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जिला मत्स्य पदाधिकारी मरियम मुर्मू […]

जामताड़ा : जिला मत्स्य विभाग ने जिले में मत्स्य बीज उत्पादकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए जिला मत्स्य कार्यालय से मत्स्य प्रचार रथ को रवाना किया.

जिला मत्स्य पदाधिकारी मरियम मुर्मू एवं जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी बरिस्टार राम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जिला मत्स्य पदाधिकारी मरियम मुर्मू ने कहा कि जिले के मत्स्य बीज उत्पादकों के बीच प्रचार रथ जाकर विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं तथा मछली के आहार के बारे में बतलायेगी. 06 अगस्त को मत्स्य निदेशक ने वीसी के माध्यम से नयी योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया था.

नदी में मछली पालन, सिंचाई कूप में तथा डोभा में मछली पालन की जानकारी दी जायेगी. मौके पर प्रधान लिपिक गणेश धीबर सहित मत्स्य पालक मौजूद थे. इसके लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर मत्स्य डतपादकों को योजनाओं की जानकारी दी जायेगी.

तिथि प्रखंड पंचायत
07 जामताड़ा पंजनिया,मेझिया, चालना
08 अगस्त. जामताड़ा रानीडीह, चंद्रढीपा,लाधना
09अगस्त नारायणपुर मदनाडीह, बुधुडीह,मझलाडीह
10अगस्त नाला पैकबड़, महेशमुडां,फुटबेडि़या
11अगस्त नाला खैरा, श्रीपुर गेडि़या
12अगस्त फतेहपुर धंसनिया,चापुडि़या
13अगस्त फतेहपुर सिमलडुबी, बिंदापाथर,सिमलाडंगाल
14अगस्त करमाटांड़ मोहनपुर,ताराबहाल,मटटाड़
15अगस्त करमाटांड़ बरमुडीं,डूमरिया,बिराजपुर
16अगस्म्त नारायणपुर डोभाकेंद्र, झिलूवा,नारायणपुर
मत्स्य पालन को लेकर लोगों को जागरूक करेगा रथ
मत्स्य पालन को लेकर जागरूकता रथ रवाना करते पदाधिकारी.
बीस सूत्री समिति ने जन समस्याओं को सुना
कार्यक्रम में मौजूद बीस सूत्री समिति सदस्य.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >