सुहागिनों ने विधि-विधान से की गौरी-शंकर की पूजा

मिहिजाम में भी मना हरित तालिका पर्व मिहिजाम : प्रखंड में भी हरित तालिका का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सुुहागिनों ने पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की. इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए विवाहिताओं की भीड़ लगी रही. मालूम हो कि भोले […]

मिहिजाम में भी मना हरित तालिका पर्व

मिहिजाम : प्रखंड में भी हरित तालिका का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सुुहागिनों ने पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की. इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए विवाहिताओं की भीड़ लगी रही. मालूम हो कि भोले शंकर की दीघार्यु होने के लिए मां पार्वती भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीय को निर्जला तीज व्रत करती थी. इसी मान्यता को लेकर महिलाओं द्वारा भाद्रपद
माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को तीज व्रत रखा जाता है. जिसमें महिलाओं द्वारा बिना जल ग्रहण किये ही व्रत रखा जाता है और शाम को नये वस्त्र धारण कर मंदिरों में भगवान शिव मां पार्वती तथा उनके पुत्र गणेश की पूजा-अर्चना कर पति की दीघार्यु होने की कामना की जाती है. पर्व को लेकर बाजार में अच्छी खासी भीड़ रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >