श्रद्धा . 500 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

कृष्ण भक्ति में डूबा बिंदापाथर बिंदापाथर के गेड़िया गांव में विशाल भागवत पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. बुधवार को कलश यात्रा के साथ इसकी शुरुआत की गयी. बिंदापाथर : गेड़िया गांव के कालींजर मैदान में सात दिवसीय भागवत पाठ बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गयी. कलश यात्रा में 500 […]

कृष्ण भक्ति में डूबा बिंदापाथर

बिंदापाथर के गेड़िया गांव में विशाल भागवत पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. बुधवार को कलश यात्रा के साथ इसकी शुरुआत की गयी.
बिंदापाथर : गेड़िया गांव के कालींजर मैदान में सात दिवसीय भागवत पाठ बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गयी. कलश यात्रा में 500 महिलाएं थीं. वृंदावन के पंडित आचार्य राजेश किशोर गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में अजय नदी के नीमबेड़ा घाट से महिलाओं ने कलश में जल भरा और वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची. इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने तारक ब्रह्म नाम, भजन, कीर्तन व धर्म की जय, अधर्म की नाश हो आदि नारे लगाये. जिला परिषद सदस्य नित्यानंद सिंह भी ध्वज लेकर कलश यात्रा में शामिल हुए. कालींजर मैदान में बने कुंड में पंडित ने कलश स्थापना की.
कलश यात्रा में गेडि़या, कालाझारिया,नीमबेड़ा, श्रीपुर, बांदो, खुटाबांध, लकड़ाकुंदा सहित दर्जनों गांवों के महिला पुरुष शामिल हुए. भागवत पाठ के आयोजन में गोपाल गोस्वामी, बलराम गोस्वमी, साधन मंडल, अजय मंडल, तपन घोष, बरुण मंडल, विधान गोस्वामी आदि का योगदान रहा. यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने बताया प्रतिदिन संध्या छह बजे से भागवत पाठ पंडित आचार्य राजेश किशोर गोस्वामी महाराज करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >