बारिश ने किया कइयों को बेघर

जामताड़ा : गुरुवार की रात मुसलधार बारिश में जामताड़ा जिले में तबाही मचा दी है. जिस कारण जान-माल समेत क ई गरीब परिवारों का आशियाना भी उजड़ गया है. मिली जानकारी के अनुसार बेवा धनबाद की विधवा फिरोजा बीबी भी इस बारिश की शिकार हुई है. जिस कारण उनके पूरे परिवार के उपर मुसीबतों का […]

जामताड़ा : गुरुवार की रात मुसलधार बारिश में जामताड़ा जिले में तबाही मचा दी है. जिस कारण जान-माल समेत क ई गरीब परिवारों का आशियाना भी उजड़ गया है. मिली जानकारी के अनुसार बेवा धनबाद की विधवा फिरोजा बीबी भी इस बारिश की शिकार हुई है. जिस कारण उनके पूरे परिवार के उपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. गरीब महिला रिश्तादारों के यहां किसी तरह सर छुपा रही है.
इसके अलावा नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में राघवेंद्र मुमरू, जोशेफ मुमरू समेत एक अन्य का घर भी बारिश का शिकार हो गया. साथ ही मिट्टी का घर धंस जाने से जान-माल का भी नुकसान हुआ है. पीड़ित लोगों ने नुकासान को लेकर मुआवजा की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >