जामताड़ा : डिजिटल इंडिया के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिये इंटर महिला महाविद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षक के रूप में लखोटिया कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर राजीव रंजन मुखर्जी उपस्थित थे. उन्होंने डिजिटल लॉकर की विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान उपस्थित छात्राओं का डिजिटल लॉकर खोला गया. मौके पर शिक्षक एवं छात्रएं उपस्थित थीं.
वहीं बिंदापाथर के फतेहपुर पंचायत मंडप में डिजिटल इंडिया सप्ताह के अंतिम दिन कैं प लगाकर कर्मियों का डिजिटल लॉकर खोला गया. मौके पर प्रज्ञा केंद्र संचालक संजय कुमार, बिल्लु पाल, भवेस सोरेन, राजेश चौधरी, पानेश्वर टुडू, बबलू सोरेन सहित अन्य भीएलक्ष् उपस्थित थे. फतेहपुर : डिजिटल इंडिया सप्ताह के तहत मंगलवार को प्रज्ञा केद्र फतेहपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं का डिजिटल लॉकर खुलवाया गया. संचालक प्रवीन कुमार महतो मौजूद थे.
मिहिजाम : रेलपार प्लस टू हाइस्कूल में मंगलवार को डिजिटल इंडिया को लेकर छात्रों के बीच कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के करीब 1300 बच्चों ने हिस्सा लिया. एपटेक के रसाल सौरभ और ब्रेनटेक के विजय ने बच्चों को डिजिटल इंडिया की जानकारी दी. बच्चों में क्वीज का भी आयोजन किया गया. 11वीं कक्षा के छात्र अभिषेक साव प्रथम और कक्षा 9वीं के छात्र शौभिक दत्ता द्वितीय स्थान पर रहे.
12वीं की जीनत खातुन प्रथम और कक्षा 12वीं की ही सुमन कुमारी द्वितीय स्थान पर रही. प्रतियोगिता में अब्बल आये छात्रों को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर प्राचार्य सत्यनारायण झा, शिक्षिका मौसमी गोराय, लक्ष्मी तिवारी, शिक्षक प्रफुल्ल मंडल, अकबर अंसारी, विश्वजीत दास, विनोद कुमार गोराय मौजूद थे.
