जामताड़ा जिले में इन दिनों करोड़ों की लागत से जिला ग्रामीण विभाग द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन इनकी गुणवत्ता पर यदि थोड़ा भी गौर करें तो किसी भी मायने में यह अच्छी सड़क नहीं झलकती है. कहीं सड़कें दरकने लगीं हैं, कहीं धंस गये हैं तो कहीं गड्ढे उग आये हैं. जबकि ये तो अभी बन ही रहे हैं, कई सड़कों के काम पूरे होने में अभी दो चार महीने बचे हैं. लेकिन सड़कें पूरी तरह जर्जर हो गयी है. आइये देखते हैं सड़कों का हाल..
जामताड़ा : ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जो भी सड़कें हाल के दिनों में बनायीं जा रही है वो किसी भी सूरत में गुणवत्ता से परिपूर्ण नहीं है. जबकि एक-एक सड़कें लाखों-करोड़ों की राशि से बनायी गयी हैं. पदाधिकारी सिर्फ पैसा देने में रहते हैं. यह नहीं देखते विकास क्या हो रहा है.
क्या कहते है विभाग के कार्यपालक अभियंता
कार्यपालक अभियंता नवलेश कुमार ने बताया की जहां जहां मरम्मती की आवश्यक्ता होगी. वहीं मरम्मती कार्य संवेदक के द्वारा किया जायेगा.
