चिरेका में अनाधिकृत 49 स्ट्रक्चर को किया गया ध्वस्त

चित्तरंजन रेल कारखाना के एरिया स्ट्रीट नंबर 41, 41ए के आसपास बने 49 स्ट्रक्चर को ध्वस्त किया गया.

मिहिजाम. चित्तरंजन रेल कारखाना के एरिया स्ट्रीट नंबर 41, 41ए के आसपास व रामकृष्ण पाठ चक्र के निकट अतिक्रमणकारियों की ओर से अनाधिकृत रूप से बने 49 स्ट्रक्चर को बुधवार को पूरी तरह से ध्वस्त किया गया. डेमोलिशन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. एरिया छह के जिन स्ट्रक्चर को डेमोलिश किया गया उन अनाधिकृत स्ट्रेक्चर में रहने वालों को खाली करने के लिए कहा गया था. पर्याप्त समय देने के बाद नोटिस भी जारी किया गया था. अतिक्रमणकारियों को 13 जुलाई 2024 तक अनाधिकृत अतिक्रमण को स्वतः हटाने का पर्याप्त समय दिया गया था. कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर प्रशासन द्वारा 31 जुलाई 2024 को इन अनाधिकृत – 49 स्ट्रक्चर को ध्वस्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >