मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान में चोरी

नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के बोरवा ग्राम में बीती रात मोटरसाइकिल पार्ट्स के दुकान में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर नारायणपुर थाना में पीड़ित ने आवेदन दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सबनपुर ग्रामवासी सुबाष महतो ने बोरवा मोड में मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान की है. रात्रि में […]

नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के बोरवा ग्राम में बीती रात मोटरसाइकिल पार्ट्स के दुकान में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर नारायणपुर थाना में पीड़ित ने आवेदन दिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार सबनपुर ग्रामवासी सुबाष महतो ने बोरवा मोड में मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान की है. रात्रि में अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 20 हजार रुपये का सामान ले उड़े. मंगलवार की सुबह जब सुबाष का पुत्र दीपक महतो दुकान खोलने गया तो दुकान की खिड़की टूटी देखी, अंदर जाकर देखा तो सारा सामान गायब था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >