महाराणा प्रताप सिंह की मनायी गयी 484वीं जयंती

महाराणा प्रताप सिंह के चित्र पर किया गया माल्यार्पण

जामताड़ा. पुलिस लाइन के समीप गुरुवार को महाराणा प्रताप सिंह की 484वीं जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर महाराणा प्रताप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया. वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप सिंह का जन्म 09 मई 1540 को राजस्थान के मेवाड़ में राजपूताना राजघराने में हुआ था. उन्होंने अपनी वीरता से मुगलों के घमंड को चूर किया था. उनके हमलों से मेवाड़ की रक्षा की. मौके पर सतीश सिंह, उज्ज्वल सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >