सीएचसी में स्वास्थ्य सेवा बदहाल

कुंडहित : कुंडहित सीएचसी में एक्स रे मशीन, ऑल्ट्रासोनोग्राफी मशीन तथा ईसीजी मशीन जंग खा रही है, लेकिन मरीजों को इसकी सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है. जबकि मामूली एक्स रे के लिए मरीजों को बंगाल का सिउड़ी, वर्धमान, आसनसोल का चक्कर लगाना पड़ता है, जिसमें मरीजों को आर्थिक के साथ-साथ मानसिक परेशानी का […]

कुंडहित : कुंडहित सीएचसी में एक्स रे मशीन, ऑल्ट्रासोनोग्राफी मशीन तथा ईसीजी मशीन जंग खा रही है, लेकिन मरीजों को इसकी सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है. जबकि मामूली एक्स रे के लिए मरीजों को बंगाल का सिउड़ी, वर्धमान, आसनसोल का चक्कर लगाना पड़ता है,
जिसमें मरीजों को आर्थिक के साथ-साथ मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ता है. सरकारी पदाधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद एक्स रे तकनीशियन की व्यवस्था नहीं हो पायी है, जिसके कारण मशीन रहते हुए भी मरीजों को इसकी सेवा के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है.
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सरिता कश्यप ने कहा है कि मशीन तो है लेकिन ना तो स्पेशेलिस्ट चिकित्सक है और ना ही तकनीशियन है, इसलिए मशीन बेकार है. विकास भारती का चलंत चिकित्सा वाहन महीने में एकदिन आती है, लेकिन इस महीने में गाड़ी नहीं आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >