दहेज नहीं देने पर ससुराल से निकाली गयी रेखा

जामताड़ा कोर्ट : शादी के कई महीनों बाद पांच लाख रुपये दहेज के रूप में मांगा गया. रुपया नहीं देने पर मारपीट कर ससुराल से निकाल देने का आरोप ज्योति उर्फ रेखा नारनोलिया ने अपने पति, सास, ससुर और ननद पर लगाया है. रेखा ने एसडीजेएम के न्यायालय में परिवाद दायर कर संदीप नारनोलिया, सुरेश […]

जामताड़ा कोर्ट : शादी के कई महीनों बाद पांच लाख रुपये दहेज के रूप में मांगा गया. रुपया नहीं देने पर मारपीट कर ससुराल से निकाल देने का आरोप ज्योति उर्फ रेखा नारनोलिया ने अपने पति, सास, ससुर और ननद पर लगाया है.
रेखा ने एसडीजेएम के न्यायालय में परिवाद दायर कर संदीप नारनोलिया, सुरेश नारनोलिया, सुशीला देवी, और रंजन नारनोलिया को अभियुक्त बनाया गया है. रेखा जिले नारायणपुर बाजार की निवासी है. इनकी शादी 11 जून 2014 को पश्चिम बंगाल के रानीगंज शहर निवासी संदीप नारनोलिया के साथ हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >