विद्यालयों में गरमी की छुट्टी, कैसे लेंगे प्रमाण पत्र

नारायणपुर : शैक्षणिक अंचल नारायणपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से इंटर की परीक्षा में सफल छात्राओं का इस वर्ष महाविद्यालयों में नामांकन नहीं होने की चिंता सताने लगी है. इसे लेकर कई अभिभावकों ने गहरा अंसतोष व्यक्त किया है. इस संबंध में अभिभावक मनोज सिंह, मैनेजर मंडल, महावीर मंडल समेत अन्य ने बताया कि […]

नारायणपुर : शैक्षणिक अंचल नारायणपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से इंटर की परीक्षा में सफल छात्राओं का इस वर्ष महाविद्यालयों में नामांकन नहीं होने की चिंता सताने लगी है. इसे लेकर कई अभिभावकों ने गहरा अंसतोष व्यक्त किया है. इस संबंध में अभिभावक मनोज सिंह, मैनेजर मंडल, महावीर मंडल समेत अन्य ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से उतीर्ण छात्राओं को गरमी की छुट्टी होने के कारण अबतक विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है.
जबकि पूरे राज्य में महाविद्यालय के नामांकन रजिस्टेशन के लिये 15 जून की अंतिम तिथि निर्धारित की है. इस तिथि तक पंजीयन कराने वाले को ही उच्च शिक्षा के लिये महाविद्यालय में नामांकन की राज्य सरकार ने घोषणा की है.
महाविद्यालयों में भी इसे लेकर नोटिस जारी कर दी है. ऐसे में कई छात्राओं का भविष्य एक वर्ष के लिये अधर में लटक सकता है. जिसे लेकर अभिभावकों में अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता सताने लगी है. ज्ञात हो कि इन दिनों उक्त विद्यालय में गरमी की छुट्टी चल रही है. जिसके कारण छात्राओं को विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र अबतक नहीं मिला है.अभिभावकों ने जिला प्रशासन से इस दिशा में पहल करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >