104 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

मिहिजाम : चित्तरंजन रेलक्षजन कारखाना में चल रहे रेल उपभोक्ता पखवारा के तहत एक निष्पादन समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इसमें 2014-15 के निष्पादन की समीक्षा की गयी और अगले वित्तीय वर्ष 15-16 के लिये एक रोड मैप तैयार किया गया. चिरेका महाप्रबंधक सीपी तायल ने पीएचओडीएस एवं सीएचओडीएस के साथ विभिन्न प्रासंगिक मुद्दों पर […]

मिहिजाम : चित्तरंजन रेलक्षजन कारखाना में चल रहे रेल उपभोक्ता पखवारा के तहत एक निष्पादन समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इसमें 2014-15 के निष्पादन की समीक्षा की गयी और अगले वित्तीय वर्ष 15-16 के लिये एक रोड मैप तैयार किया गया. चिरेका महाप्रबंधक सीपी तायल ने पीएचओडीएस एवं सीएचओडीएस के साथ विभिन्न प्रासंगिक मुद्दों पर चर्चा की. इस बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा पावर प्वाइंट के माध्यम से उनकी प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गयी.

कस्तूरबा गांधी अस्पताल द्वारा एक स्वास्थ्य चेक अप कैंप का आयोजन चित्तरंजन के सिमजुरी हेल्थ यूनिट में आयोजित की गयी. इस स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम में कुल 79 रेलवे तथा 25 आम जनता का स्वास्थ्य चेक अप किया गया.

केजी अस्पताल के विशेष डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ ने कैंप को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया.सफाई अभियान के अंतर्गत चित्तरंजन के एरिया चार एवं छह कम्युनिटी हॉल तथा इसके आस-पास के क्षेत्र की सफाई की गयी है. इसी पखवारा के तहत चल रहे कौशल विकास स्कील डेवलेपमेंट कार्यक्रम तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र में नौंवे दिन भी जारी रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >