कृषि जागरूकता रथ रवाना करते हुए बीडीओ ने कहा

कुंडहित : कृषि जागरूकता रथ को प्रमुख पानमुनी हांसदा एवं बीडीओ अरविंद ओझा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रथ को रवाना करने से पूर्व बीडीओ ने बीटीएम को किसानों को बीज उपलब्ध कराने की नसीहत दी. कहा कि किसान जागरूक है. उन्हें संसाधन चाहिये. खाद-बीज समय पर मिल जाने से किसान अच्छे पैदावार कर […]

कुंडहित : कृषि जागरूकता रथ को प्रमुख पानमुनी हांसदा एवं बीडीओ अरविंद ओझा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रथ को रवाना करने से पूर्व बीडीओ ने बीटीएम को किसानों को बीज उपलब्ध कराने की नसीहत दी. कहा कि किसान जागरूक है.
उन्हें संसाधन चाहिये. खाद-बीज समय पर मिल जाने से किसान अच्छे पैदावार कर लेंगे. प्रमुख पानमुनी हांसदा ने बीटीएम को प्रखंड में रहने तथा किसानों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया. कहा कि बीज आता भी है तो सार्वजनिक नहीं कर कुछ बिचौलिया के पास दिया जाता है.
इधर रथ का मॉनीटरिंग करने पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुडिया ने कहा कि जून माह के अंत तक किसानों को बीज मिलना प्रारंभ हो जायेगा. कहा कि 4010 क्वींटल हाइब्रीड धान के बीज की मांग की गयी है. 40 क्वींटल का ड्रॉफ्ट भी जमा कर दिया गया है. परती जमीन पर खेती के लिये मूंग और उड़द तथा 100 क्वींटल मकई बीज की मांग विभाग से की गयी है. मकई में ड्रॉफ्ट जमा कर देने की बात जिला कृषि पदाधिकारी श्री गुडिया ने कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >