जामताड़ा : महिला थाना परिसर में महिला कोषांग की बैठक एसडीपीओ राजबली शर्मा की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान कुल आठ मामलों की सुनवाई की गई. जिसमें छह मामलों का निष्पादन किया गया.
वही दो मामलों का निष्पादन नहीं हो सका. कोषांग में अधिकतर दहेज प्रताड़ना का मामला था. जिसमें दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर सुलह करवाया गया. वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजबली शर्मा ने कहा कि पति एवं पत्नी में आपसी तालमेल नहीं होने के कारण विवाद इतना बढ़ जाता है कि मामला कोर्ट और थाना तक पहुंच जाता है. मौके पर महिला कोषांग की सदस्य बबीता झा, मुक्ता मंडल, संचिता दा सहित अन्य उपस्थित थे.
