कुव्यवस्था ने ली एक और जान

शासन की कमजोरी . उपचार के अभाव में पहाड़िया महिला की मौत नारायणपुर : दक्षिण बहाल गांव की एक गरीब पहाड़िया प्रसूता की मौत उपचार के अभाव में हो गयी. आलम यह था कि उसके अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के पास पैसे तक नहीं थे. ग्रामीणों ने चंदा दिया तब जाकर परिजनों ने अंतिम […]

शासन की कमजोरी . उपचार के अभाव में पहाड़िया महिला की मौत
नारायणपुर : दक्षिण बहाल गांव की एक गरीब पहाड़िया प्रसूता की मौत उपचार के अभाव में हो गयी. आलम यह था कि उसके अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के पास पैसे तक नहीं थे. ग्रामीणों ने चंदा दिया तब जाकर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया.
जागेश्वर पहाड़िया की पत्नी टेपी पहाड़िया (39) आठ दिन पूर्व ही एक बच्चे को जन्म दी थी. इसके बाद से वो बीमार चल रही थी. मां की मौत के बाद पांचों बच्चे सहम गये हैं. जागेश्वर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उसके पास न जमीन है और न ही मतदाता पहचान पत्र.
बीपीएल सूची में नाम भी दर्ज नहीं है. उसकी मौत की सूचना मिलते ही बीडीओ रामनारायण सिंह, अंचल अधिकारी राकेश भूषण सिंह, सीएचसी के प्रभारी डा शंकर प्रसाद मंडल दक्षिण बहाल पहुंचे. प्रशासन के द्वारा हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया.
बीडीओ ने परिवार को एक क्वींटल चावल दिलवाया. साथ ही सीओ से बात कर जमीन मुहैया कराने की बात कही. सीएचसी प्रभारी ने तत्काल दो हजार रुपया नगद दिये. अंचलाधिकारी ने कहा कि पहाड़िया आवास की भी सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. वहीं स्थानीय विधायक डॉ इरफान अंसारी ने दुख प्रकट करते हुए दूरभाष पर कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. मामले की उच्चस्तरीय जांच करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >