जामताड़ा : बुधवार की देर रात्रि को पुलिस की गश्ती वाहन ने जामताड़ा रेलवे फाटक के पास से चमड़ा लदा ट्रक पकड़ा है. थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया की डब्ल्यूबी 25 डी 9541 ट्रक जो मुजफ्फरपुर से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था. शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोका. रोकने के साथ ही ट्रक से गंध आ रहा था. ट्रक का तिरपाल हटा कर देखा गया तो पूरा ट्रक में चमड़ा भरा था. ट्रक चालक एवं उसके सहयोगी को पकड़ लिया गया है. दोनों पर मामला दर्ज कर किया गया है.
ट्रक चालक का नाम प्रभु दास है, वहीं दूसरे युवक का नाम इंद्रजीत कुमार है. इसकी जानकारी मिलने पर आरएसएस एवं बजरंग दल के सदस्य भी जामताड़ा थाना पहुंचे. मौके पर अनूप राय, सोमनाथ सिंह एवं शैलेंद्र शेखर ठाकुर ने थाना प्रभारी से अपील किया की उक्त आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिया जाय.
