ओके :: सभी गांवों में लगाये चापानल : उपायुक्त

जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में आपदा प्रबंधन को लेकर बुधवार को बैठक आयोजित की. इसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्ष सुकुमुनी हेंबम ने की. उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने आपदा प्रबंधन मद में सरकार द्वारा दिया गया राशि 20.77 लाख के खर्च करने को लेकर विचार-विमर्श किया. इस दौरान निर्णय लिया गया कि इस राशि से क्षेत्र के सभी […]

जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में आपदा प्रबंधन को लेकर बुधवार को बैठक आयोजित की. इसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्ष सुकुमुनी हेंबम ने की. उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने आपदा प्रबंधन मद में सरकार द्वारा दिया गया राशि 20.77 लाख के खर्च करने को लेकर विचार-विमर्श किया. इस दौरान निर्णय लिया गया कि इस राशि से क्षेत्र के सभी गांवों में चापनल लगाये जायेंगे. वही पेय जल एवं स्वच्छता विभाग के लाइसेंसी संवेदकों का अनुबंध दो माह तक विस्तार दिया जाये.

ताकि जल्द से जल्द चापानल लगाया जा सके. पेय जल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता शिवजी बैठा को सही जगह पर चापानल लगा कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. वहीं स्थल पर बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया गया. इस अवसर पर मुख्यालय डीएसपी अशोक चौधरी, सिविल सर्जन डॉ वीके सहा सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे. इधर, जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी भी पानी की समस्या को लेकर उपायुक्त से मिले. उन्होंने उपायुक्त से जहां-तहां चापानल लगाने की शिकायत की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >