ओके :::: बीडीओ ने किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण

प्राक्कलन के अनुसार कार्य करने का निर्देशप्रतिनिधि, नालाबीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के दलाबड़ पंचायत के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने आसनजुड़ी गांव में मनरेगा अंतर्गत मिट्टी मोरम सड़क योजना संख्या 07/13-14 का निरीक्षण किया. जांच में सड़क की लंबाई व चौड़ाई कम पायी गयी. दो जगह कलभर्ट […]

प्राक्कलन के अनुसार कार्य करने का निर्देशप्रतिनिधि, नालाबीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के दलाबड़ पंचायत के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने आसनजुड़ी गांव में मनरेगा अंतर्गत मिट्टी मोरम सड़क योजना संख्या 07/13-14 का निरीक्षण किया. जांच में सड़क की लंबाई व चौड़ाई कम पायी गयी. दो जगह कलभर्ट बनाने तथा तालाब के नजदीक सपोर्ट पत्थर देकर चौड़ाई बढ़ाने का निर्देश दिया. इसके बाद उन्होंने डाडर गांव में वित्तीय वर्ष 14-15 का तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. खुदाई का कार्य जारी था, लेकिन इनलेट के लिये मिट्टी नहीं काटी गयी थी. तालाब में वर्षा का पानी घुसने के लिये मिट्टी काटने का निर्देश दिया. बाद में आसनजुड़ी गांव के मुहाने से जोरिया तक बनाये जा रही मिट्टी मोरम सड़क की भी जांच की गयी. प्राक्कलन के अनुसार कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. इसके अलावा आसनजुडी गांव में सवित्री मुर्मू, नीलिमा सोरेन, आरती टुडू, लखिंद्र टुडू, विश्वेवर टुडू आदि लाभुकों का इंदिरा आवास निर्माण की जांच की. इस अवसर पर सहायक अभियंता निखिल प्रसाद साह, कनीय अभियंता अजय किस्कू आदि थे. ……………….फोटो: 27 जाम 07 सडक की जांच करते बीडीओ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >