विवाहिता की लाश बरामद, मामला दर्ज

नाला. मंगलवार को थाना क्षेत्र के डाडर गांव में एक विवाहिता महिला रूपा पाल (21) की लाश बरामदगी के बाद नाला पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है. मंगलवार की देर रात इस घटना के तहत मामला दर्ज किया गया. मृतका रूपा पाल के भाई महेश्वर पाल के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 98/ 15 […]

नाला. मंगलवार को थाना क्षेत्र के डाडर गांव में एक विवाहिता महिला रूपा पाल (21) की लाश बरामदगी के बाद नाला पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है. मंगलवार की देर रात इस घटना के तहत मामला दर्ज किया गया. मृतका रूपा पाल के भाई महेश्वर पाल के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 98/ 15 में 304(बी) 34 दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट चुकी है. आवेदन के आधार पर थाना में दहेज उत्पीड़न एवं हत्या का आरोप ससुराल के लोगों पर तय किये गये. संबंध में थाना प्रभारी अजित कुमार सिंंह ने बताया कि शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >