भूमि विवाद की जांच करने पहुंचे परिवहन पदाधिकारी

बिंदापाथर. जमीन संबंधित विवाद व राजस्व कर्मचारी द्वारा रिपोर्ट के नाम पर तंग किए जाने के आरोप में जांच को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता एवं फतेहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी मंगलवार को फतेहपुर प्रखंड के सिमलढूबी गांव पहंुच कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली. प्रखंड के सिमलढूबी निवासी नियति मंडल ने […]

बिंदापाथर. जमीन संबंधित विवाद व राजस्व कर्मचारी द्वारा रिपोर्ट के नाम पर तंग किए जाने के आरोप में जांच को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता एवं फतेहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी मंगलवार को फतेहपुर प्रखंड के सिमलढूबी गांव पहंुच कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली. प्रखंड के सिमलढूबी निवासी नियति मंडल ने अपने रिस्तेदारों द्वारा जमीन हड़प लेने एवं राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी मंडल द्वारा रिपोर्ट के एवज में रुपये मांगने व तंग किए जाने को लेकर रांची में लिखित शिकायत की गई थी. डीटीओ ने बताया कि रांची से एक पत्र आया है. जिसमें नियति मंडल द्वारा लगाये गये आरोप की जांच कर रिपोर्ट भेजनी है. जमीन की वस्तु स्थिति के बारे में जानकरी ली गयी. वहीं जमीन के कागजात का अवलोकन नहीं किया जा सका हैं. कागजात देखने के बाद ही रिपोर्ट की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >