डायरिया पीड़ित बच्चों का हुआ इलाज

नाला : हिदलजोरी गांव में शिकायत के बाद डायरिया पीड़ितों का इलाज स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया. गांव के मिठु राय के 11 माह के पुत्र रथी राय, बड़ाटांड़ गांव में जयराम राणा के पुत्र 10 वर्षीय बेटी कल्पना राणा, सुनील बेसरा के 10 माह का पुत्र परिमल बेसरा डायरिया से ग्रसित है. […]

नाला : हिदलजोरी गांव में शिकायत के बाद डायरिया पीड़ितों का इलाज स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया. गांव के मिठु राय के 11 माह के पुत्र रथी राय, बड़ाटांड़ गांव में जयराम राणा के पुत्र 10 वर्षीय बेटी कल्पना राणा, सुनील बेसरा के 10 माह का पुत्र परिमल बेसरा डायरिया से ग्रसित है. रविवार देर रात इन्हें नाला सीएचसी में इलाज के लिये भरती कराया गया है.
जबकि सोमवार को भी सुड़ियापानी गांव में मीना सोरेन तथा भंडारबेड़ा गांव में नमिता मरांडी 14 माह डायरिया से ग्रसित होने के कारण नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया था. स्वास्थ्य सामान्य होने के पश्चात सभी बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. इस संबंध में डॉ दीपक कुमार ने बताया कि गरमी के कारण बच्चे डायरिया से पीड़ित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >