प्रमुख व मुखिया को प्रधानमंत्री पुरस्कार मिलने पर किया सम्मानित

इस खबर में फोटो है जाम :::: प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू एवं पालाजोरी पंचायत के प्रमिला किस्कू को दिल्ली में मिला था प्रधानमंत्री पुरस्कारफतेहपुर. फतेहपुर प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी की अध्यक्षता में प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू एवं पालाजोरी पंचायत के मुखिया प्रमिला किस्कू अपने पंचायत में बेहतर कार्य करने […]

इस खबर में फोटो है जाम :::: प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू एवं पालाजोरी पंचायत के प्रमिला किस्कू को दिल्ली में मिला था प्रधानमंत्री पुरस्कारफतेहपुर. फतेहपुर प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी की अध्यक्षता में प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू एवं पालाजोरी पंचायत के मुखिया प्रमिला किस्कू अपने पंचायत में बेहतर कार्य करने पर प्रधानमंत्री पुरस्कार प्राप्त कर दिल्ली से लौटने के बाद प्रखंड सभागार में सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रविन्द्रनाथ महतो ने अपने संबोधन ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि फतेहपुर प्रखंड के जनप्रतिनिधि को दिल्ली विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री पुरस्कार मिला. हम सबों को इस तरह आगे और कार्य करते रहना है. जिससे हमारा नाम और आगे बढ़े. प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू ने कहा कि हमें मौका मिला था बेहतर कार्य किया आगे भी करने का प्रयास करेंगे. मौके पर डीआरडीए अंगकारनाथ प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अशोक कुमार चौधरी, सीडीपीओ मुकुलिता घोष, बीपीओ पवन कुमार राम सहित सभी पंचायत के मुखिया पंचायत समिति सदस्य पंचायत सचिव रोजगार सेवक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >