पेट्रोल :::::: सौ रुपये प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल

फतेहपुर. पेट्रोल की किल्लत से उपभोक्ताओं की परेशान बढ़ गई है और किल्लत का प्रभाव न सिर्फ शहरी क्षेत्र में है बल्कि फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्र में भी देखा जा रहा है. खास कर बाइक सवारों को काफी परेशानी हो रही है. जानकारी के अनुसार पेट्रोल तेल उपलब्ध नहीं रहने से क्षेत्र […]

फतेहपुर. पेट्रोल की किल्लत से उपभोक्ताओं की परेशान बढ़ गई है और किल्लत का प्रभाव न सिर्फ शहरी क्षेत्र में है बल्कि फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्र में भी देखा जा रहा है. खास कर बाइक सवारों को काफी परेशानी हो रही है. जानकारी के अनुसार पेट्रोल तेल उपलब्ध नहीं रहने से क्षेत्र में दो पहिया से लेकर सभी तरह के वाहन चालक परेशान हैं. इतना ही नहीं प्रखंड मुख्यालय में पंप नहीं रहने से खुदरा तेल बेचने वालों की चांदी कट रही है. पिछले दो दिनों में बाजारों में खुदरा विक्रेताओं के पास सौ रुपये से ज्यादा प्रति लीटर तेल खरीदने को लोग मजबूर हैं. वहीं मामले को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >