ओके...विश्व रेडक्रॉस दिवस::: कार्यशाला में बोले उपायुक्त

-शहर के विभिन्न विद्यालयों से निकली प्रभात फेरी.नगर प्रतिनिधि, जामताड़ास्थानीय रेडक्रॉस सभागार में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर शहर के विभिन्न विद्यालयों से प्रभात फेरी निकाली गयी. उपायुक्त ने कहा: रेडक्रॉस मानवता की मिसाल है, जो हमेशा जनहित […]

-शहर के विभिन्न विद्यालयों से निकली प्रभात फेरी.नगर प्रतिनिधि, जामताड़ास्थानीय रेडक्रॉस सभागार में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर शहर के विभिन्न विद्यालयों से प्रभात फेरी निकाली गयी. उपायुक्त ने कहा: रेडक्रॉस मानवता की मिसाल है, जो हमेशा जनहित में कार्य करता है. लोगों का सेवा करना ही इसका उद्देश्य है. रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी डयूनेेंट थे. वो हमेशा लोगों की परेशानियों का समाधान करते थे. श्री कुमार ने कहा कि आज उन्हीं की देन है कि विश्व के अधिकांश देश में ब्लड बैंक का संचालन रेडक्रॉस या उनकी सहयोगी संस्था कर रही है. जिसका लाभ हम सबों को समय पर मिलता है. उन्होंने छात्रों को कहा कि दूसरे की मदद करना ही हमारा संस्कार है. मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव राजेंद्र शर्मा ने अपनी उपलब्धियों को गिनाया. साथ ही बच्चों को इस से जुड़ कर समाज हित में काम करने की अपील की. मौके पर शिक्षक अरूप मित्रा, पायल सरकार सहित विभिन्न विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे………………………………फोटो : 08 जाम 06 उपस्थित उपायुक्त,07 उपस्थित बच्चे, 08 प्रभात फेरी निकालते शिक्षिक एवं बच्चे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >