जामताड़ा से 42 बच्चों का इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ चयन

जामताड़ा. जिले के 42 मेधावी विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए किया गया है. इन विद्यार्थियों ने अपने नवाचारपूर्ण विचारों और विज्ञान के प्रति रुचि के आधार पर यह उपलब्धि हासिल की है.

उपलब्धी. जिले के शिक्षकों और अभिभावकों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बताया परिणाम फोटो – 17 समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय जामताड़ा संवाददाता, जामताड़ा. जिले के 42 मेधावी विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए किया गया है. इन विद्यार्थियों ने अपने नवाचारपूर्ण विचारों और विज्ञान के प्रति रुचि के आधार पर यह उपलब्धि हासिल की है. चयनित छात्रों को अब अपने वैज्ञानिक मॉडल और नवीन विचारों को आगे विकसित करने का अवसर मिलेगा. इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत देशभर के विद्यालयों से ऐसे विद्यार्थियों का चयन किया जाता है, जो विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में विशेष रुचि रखते हैं तथा नये प्रयोगों के माध्यम से समाज की समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता रखते हैं. इस योजना के तहत चयनित प्रत्येक छात्रों को अपने विज्ञान आधारित प्रोजेक्ट को विकसित करने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है. जामताड़ा के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के 42 विद्यार्थियों के चयन से जिले में खुशी का माहौल है. शिक्षकों और अभिभावकों ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत और विद्यालयों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया है. इस उपलब्धि से जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. क्या है इंस्पायर अवार्ड – भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से संचालित इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना देश भर के मेधावी छात्रों का चयन हुआ है. चयनित छात्रों को अपने वैज्ञानिक विचारों को मॉडल का रूप देने के लिए ₹10,000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कर सकें. इन बच्चों का हुआ चयन – मवि मंझलाडीह वन की छात्रा रिशा कुमारी, नुपुर सिंह, उवि खैरबनी की अंकिता मंडल, उमवि बोदमा की पूनम दास, बेसिक स्कूल मिहिजाम के बंटी कुमार, मवि मिहिजाम की वर्षा कुमारी, उउवि चालना की अंजली मरांडी, प्रोजेक्ट गल्र्स स्कूल मिहिजाम अनुष्का कुमारी, मवि शिमला मंडरो प्रेरणा कोल, डीएवी पब्लिक स्कूल जामताड़ा के विश्वजीत कुमार, उउवि केलाही के सोमनाथ मंडल, उउवि कुशबेदिया की शंपा मल्लिक, इशाका कुमारी व प्रिति भंडारी, उमवि उदलबनी के अयन खान, उउवि शहरडाल की लक्ष्मी कुमारी, डीएवी पब्लिक स्कूल की सृजा शांभवी, अनिमेश कुमार, मवि जामताड़ा के विशाल कुमार पंडित, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय करमाटांड़ की हेमंती मरांडी, प्रिया कुमारी, आरती कुमारी, मवि पालाजोरी की शंपा बागती, उवि बागडेहरी के शुभोजित चौधरी, उमवि सालुका की पंपा लायक, मवि रंगाशोला की ललीता मंडल, दिनबंधु मंडल, शुभम मंडल, रिसिता मंडल, उमवि अगैया के सुदीप बाउरी, विकास हांसदा, उमवि हिदलजोरी के सिंदरी टुडू, उमवि भूली की मौसमी खान, उमवि बेहराकुंडी की वर्षा माजी, कस्तूरबा गांधी विद्यालय नाला की आशा दास, प्रोजेक्ट उवि चैनपुर कुमकुम कुमारी, उमवि पोखरिया उर्दू के बजिना खातुन, उमवि रानीडीह के शिवधन मुर्मू, उवि नारायणपुर के जॉयेश कुमार का चयन हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >