जामताड़ा में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा. थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. साथ ही उसे जान से मारने का भी प्रयास किया गया.

जामताड़ा. थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. साथ ही उसे जान से मारने का भी प्रयास किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों के मुताबिक, बच्ची सुबह में अपने घर के बाहर कुछ ही दूरी पर खेल रही थी. काफी देर तक जब वह वापस नहीं आयी, तो उसकी मां उसे खोजने के लिए घर के पीछे की ओर गयी. वहां का दृश्य देख मां के होश उड़ गये. आरोपी मासूम के साथ जबरदस्ती कर रहा था. परिजनों ने तत्काल इस घटना की सूचना जामताड़ा थाने को दी. लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने महिला थाने में कांड संख्या 01-2026 दर्ज करते हुए आरोपी विधान बाउरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जामताड़ा महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >