ईद और रामनवमी के दौरान डीजे बजाने पर रहेगी रोक : पुलिस निरीक्षक

फतेहपुर. थाना परिसर में सोमवार को ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई.

– फतेहपुर थाने में ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक प्रतिनिधि, फतेहपुर – थाना परिसर में सोमवार को ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक, कुंडहित मिन्हाज आलम ने की. बैठक में प्रखंड प्रमुख अरविंद मुर्मू, थाना प्रभारी अमर सिंह तापे, अंचल निरीक्षक आकाश कुमार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में पुलिस निरीक्षक मिन्हाज आलम ने कहा कि इस बार ईद और रामनवमी के दौरान डीजे बजाने पर रोक रहेगी. उन्होंने बताया कि डीजे की जगह सीमित आवाज में साउंड सिस्टम का ही उपयोग किया जा सकेगा. भड़काऊ या आपत्तिजनक गीत नहीं बजाने की हिदायत दी. कहा कि पुलिस प्रशासन भी इस पर कड़ी निगरानी रखेगा. उन्होंने रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए. कहा कि जुलूस मुख्य मार्गों पर इस प्रकार निकाला जाए कि आम लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. सभी से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं. मौके पर जलालुद्दीन अंसारी, हिदायत मियां, अनाउल अंसारी, जाकिर अंसारी, प्रभा देवी, किरण बेसरा, उमेश्वर मुर्मू, श्रीदाम मरांडी, संतोष टुडू, विभीषण हेंब्रम, अरविंद मंडल, कामेश मंडल, विष्णु मंडल, एसआइ बृजन पासवान, एएसआइ गोपिकांत महतो, आर पासवान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >