जेइइ प्रवेश परीक्षा में टॉप की श्रेणी में प्रदीप एवं राजकुमार

मुरलीपहाड़ी : नारायणपुर के प्रदीप कुमार मंडल एवं राजकुमार मंडल ने जेइइ के मुख्य प्रवेश परीक्षा में टॉप की श्रेणी में अपनी जगह पक्की कर ली है. जिस कारण नारायणपुर के लोगों सहित परिवार वालों में इसकी खुशी देखी गयी. परिवार वालों के द्वारा आसपास के लोगों को मिठाई खिलाकर पटाखे भी छोड़ डाले. प्रदीप […]

मुरलीपहाड़ी : नारायणपुर के प्रदीप कुमार मंडल एवं राजकुमार मंडल ने जेइइ के मुख्य प्रवेश परीक्षा में टॉप की श्रेणी में अपनी जगह पक्की कर ली है. जिस कारण नारायणपुर के लोगों सहित परिवार वालों में इसकी खुशी देखी गयी. परिवार वालों के द्वारा आसपास के लोगों को मिठाई खिलाकर पटाखे भी छोड़ डाले. प्रदीप मंडल के पिता राजू मंडल जो भेरायटी की दुकान चलाते हैं. वहीं राजकुमार मंडल के पिता हार्डवेयर की दुकान चला रहे हैं. इनके इस प्रवेश परीक्षा के पास करने से इनके परिवार वालों में एक उम्मीद की किरण दिखाई दे रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >