भूकंप : लोगों ने महसूस किया भूकंप के झटके

मिहिजाम. नेपाल में उत्पन्न प्रलयंकारी भूकंप के झटके मिहिजाम समेत आसपास के इलाके में भी लोगों ने महसूस किये. बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे यहां कुछ सेंकैड के लिए झटके महसूस किये गये. भूकंप के झटके के बारे में कई लोग अनभिज्ञ रहे तो कई ने झटके की चर्चा की. झटके […]

मिहिजाम. नेपाल में उत्पन्न प्रलयंकारी भूकंप के झटके मिहिजाम समेत आसपास के इलाके में भी लोगों ने महसूस किये. बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे यहां कुछ सेंकैड के लिए झटके महसूस किये गये. भूकंप के झटके के बारे में कई लोग अनभिज्ञ रहे तो कई ने झटके की चर्चा की. झटके महसूस होते ही लोग घबराहट में अपने घरों से बाहर निकल आये. घरों, कार्यालयों तथा दुकानों आदि पर रहने वाले लोगों को झटके महसूस करने के बाद सुरक्षित स्थान की ओर भागे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >