चार मई को झारखंड बंद की तैयारी में जुटी पार्टियां

कुंडहित : आगामी चार मई को झारखंड बंद को लेकर जेवीएम, सीपीआईएम, जेडीयू व राजद ने तैयारी शुरू कर दी है. जानकारी देते हुए झाविमो के वरिष्ठ नेता माधव चंद्र महतो ने कहा कि उपरोक्त सभी पार्टियां मिलकर राज्य में भूमि अधिग्रहण बिल और स्थानीयता को लेकर संयुक्त रूप से आंदोलन करेगी. श्री महतो ने […]

कुंडहित : आगामी चार मई को झारखंड बंद को लेकर जेवीएम, सीपीआईएम, जेडीयू व राजद ने तैयारी शुरू कर दी है. जानकारी देते हुए झाविमो के वरिष्ठ नेता माधव चंद्र महतो ने कहा कि उपरोक्त सभी पार्टियां मिलकर राज्य में भूमि अधिग्रहण बिल और स्थानीयता को लेकर संयुक्त रूप से आंदोलन करेगी. श्री महतो ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल किसानों के लिये एक काला कानून है. जिससे किसानों की जमीन सरकार को जरूरत पड़ने पर छीन कर उद्योगपतियों को दे दिया जायेगा. कहा कि राज्य में भाजपा सबसे अधिक दिनों तक राज किया है, लेकिन स्थानीय नीति नहीं बन पायी. स्थानीय नीति नहीं बनने से यहां के युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी नहीं मिलती है. इसे लेकर राज्यभर में आंदोलन जारी रखी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >