ओके....खोखले पड़ रहे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के दावे

फोटो : 14 जाम 01नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा करीब 10 लाख की आबादी वाला जिला जामताड़ा में हर साल गरमी में लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिये पानी की तलाश करना पड़ता है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग हर साल खोखला दावा करती है कि हर गांव के चापानल को ठीक कर लिया जायेगा. आठ लाख […]

फोटो : 14 जाम 01नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा करीब 10 लाख की आबादी वाला जिला जामताड़ा में हर साल गरमी में लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिये पानी की तलाश करना पड़ता है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग हर साल खोखला दावा करती है कि हर गांव के चापानल को ठीक कर लिया जायेगा. आठ लाख आबादी वाले जिला में कुल 1161 गांव है. जिसमें दर्जनों छोटे-छोटे टोले हैं. विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिला में कुल 13922 चापानल है. जिसमें से 1218 चापानल को स्पेशल रिपेयरिंग की आवश्यकता है. वही सड़े पाइप के कारण 1443 चापानल खराब है. विभाग ने अब तक स्पेशल रिपेयरिंग के लिए 530 चापानलों की निविदा निकाल चुकी है. वही सड़े पाइप के कारण बंद पड़े चापानल के लिए 866 चापानलों की निविदा निकाली गयी है. क्या कहते हैं पदाधिकारीपेयजल एवं स्वच्छता एसडीओ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि इस बार लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी. अभी से ही विभाग पानी की समस्या को लेकर गंभीर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >