ओके... भगवान भाव के भूखे : साध्वी प्रमा

फोटो : 14 जाम 19 प्रतिनिधि, नारायणपुर क्षेत्र के दलदला गांव में आयोजित श्रीश्री 1008 रुद्र महायज्ञ तीसरे दिन झारखंड के कृषि मंत्री रंधीर सिंह पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि नारायणपुर कर्म भूमि है. आने वाले दिनों में नारायणपुर मंे विकास गंगा बहेगी. उन्होंने मंदिर परिसर में माथा टेका. रात्रि में अयोध्या से […]

फोटो : 14 जाम 19 प्रतिनिधि, नारायणपुर क्षेत्र के दलदला गांव में आयोजित श्रीश्री 1008 रुद्र महायज्ञ तीसरे दिन झारखंड के कृषि मंत्री रंधीर सिंह पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि नारायणपुर कर्म भूमि है. आने वाले दिनों में नारायणपुर मंे विकास गंगा बहेगी. उन्होंने मंदिर परिसर में माथा टेका. रात्रि में अयोध्या से पधारे संतों द्वारा प्रवचन किये जाने से भक्तिमय माहौल बना है. साध्वी प्रमा सखी ने कहा कि भगवान भाव के भुखे होते हैं. श्रीश्री सुमन जी महाराज के अमृतवाणी से लोगों को राम कथा में सराबोर कर देती है. इसके अलावे रात्रि में कुमकुम बिहारी एवं उनके टीम के द्वारा जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उनके गीतों पर श्रोता रात भर झुमते रहे. मौके पर वीरेंद्र मंडल मौजूद थे. कार्यक्रम के सफल संचालन में यज्ञ समिति के खीरो धर मंडल, पवन पोद्दार, वासुदेव यादव, सुभाष मंडल, रंजीत वर्मा, सुनील सिन्हा ने सराहनीय भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >